राष्ट्रीय कृषि मेला: किफायती दर पर मिलेगा दुध, घी, गौमूत्र अर्क, वर्मी कंपोस्ट सहित अनेक पशुधन उत्पाद - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, February 20, 2020

राष्ट्रीय कृषि मेला: किफायती दर पर मिलेगा दुध, घी, गौमूत्र अर्क, वर्मी कंपोस्ट सहित अनेक पशुधन उत्पाद


रायपुर: राष्ट्रीय कृषि मेला में राज्य के प्रगतिशील किसानों और स्व-सहायता समूहों के विभिन्न उत्पादों और पशुधन उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। मेले में पशुधन उत्पादों का किफायती दर पर विक्रय भी किया जाएगा। तुलसी बाराडेरा स्थित थोक फल मंडी परिसर में आगामी 23 से 25 फरवरी तक राष्ट्रीय कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है।
पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेले में ए-2 दूध (बीटा केसिन, प्रोलीन) 80 रूपए प्रति लीटर, देशी घी 2 हजार रूपये लीटर, बकरे (बीटल, सिरोही, बरबरी नस्ल) 5 से 10 हजार रूपए (नस्ल एवं उम्र के हिसाब से), कड़कनाथ मुर्गा 800 रूपए किलो, बत्तख (खाकी, केम्पबेल, व्हाइट पैकिन) 400 रूपए किलो, जापानी बटेर 120 रूपए जोड़ी, खरगोश (चिनचिला कोट) 500 रूपए जोड़ी, देशी मुर्गी (बैकयार्ड) 500 रूपए किलो, देशी मुर्गी अण्डा 10 रूपए नग, बत्तख अंडा 20 रूपए नग, गोमूत्र अर्क 70 रूपए लीटर, गोनाइल 40 रूपए लीटर, गोबर की मूर्ति छोटा 30 रूपए नग और बड़ा 70 रूपए नग, गमला 10 से 20 रूपए नग, धूप बत्ती 10 रूपए पैकेट, वर्मी कंपोस्ट 500 रूपए बोरी (50 किलो), जैविक कीटनाशक 40 रूपए लीटर और जैविक खाद 7 रूपए किलो सहित अन्य उत्पाद प्रर्दशनी सह विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages