अमृतपाल को असम क्यों ले जा रही पुलिस - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Sunday, April 23, 2023

अमृतपाल को असम क्यों ले जा रही पुलिस





 पंजाब पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को 36 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ ले जाया जा रहा है। उधर देश में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। हालांकि एक्टिव केस में बढ़ोतरी हुई है।
'वारिस पंजाब दे' संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ ले जाया जा रहा है। अमृतपाल से वहां पूछताछ होगी। उसके कुछ साथी पहले से ही डिब्रूगढ़ की जेल में हैं। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक में रोड शो करेंगे। कर्नाटक में कुछ ही दिनों बाद विधानसभा चुनाव होना है।
1. अमृतपाल को डिब्रूगढ़ ले जा रही पुलिस

पंजाब पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को मोगा से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अमृतपाल 18 मार्च से फरार चल रहा था। पुलिस उसके चाचा और कई सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उसे असम के डिब्रूगढ़ लेकर जा रही है।
2. अमृतपाल ने गिरफ्तारी से पहले दिया प्रवचन

18 मार्च से फरार चल रहे अमृतपाल को पुलिस ने रोडेवाल सिंह सभा गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया है। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के ज्ञानी जसबीर सिंह रोडे ने अमृतपाल के सरेंडर करने को लेकर दावा किया है। 


3. कोरोना के 24 घंटे में आए 10,112 नए मामले

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के 10,112 नए मामले सामने आए हैं।

4. पुणे में ट्रक और बस की जोरदार भिड़ंत, चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रक और निजी बस की जोरदार भिड़ंत हुई है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं। बस से टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। 


5. कर्नाटक में राहुल गांधी का रोड शो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आज कर्नाटक दौरे पर हैं। यहां पार्टी का एक बड़ा रोड शो होने वाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके जरिए लिंगायत समाज पर कांग्रेस का अधिक फोकस होगा

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages