दुनियाभर में छाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 100 करोड़ से ज्यादा की हुई कमाई - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Wednesday, August 2, 2023

दुनियाभर में छाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 100 करोड़ से ज्यादा की हुई कमाई

 दुनियाभर में छाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 100 करोड़ से ज्यादा की हुई कमाई


 करण जौहर की निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज हुई थी। पहले दिन से यह मूवी रफ्तार से कमाई किए जा रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक प्रदर्शन करने के बाद दुनियाभर में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जलवा काट रही है। रॉकी और रानी... के कलेक्शन पर डायरेक्टर करण जौहर ने आभार जताया है।



HIGHLIGHTS'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
फिल्म के कलेक्शन पर करण जौहर ने जताया आभार
दुनियाभर में छाई रणवीर-आलिया स्टारर फिल्म की कहानी


नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Worldwide Collection: बॉलीवुड से आई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। यह करण जौहर (Karan Johar) की मोस्ट अवेटेड डायरेक्टोरियल कमबैक फिल्म है, जिसे दर्शकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, समीक्षकों ने कहानी के आधार पर फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया दी। मगर इन सबके बीच 'रॉकी और रानी...' ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ बिजनेस किया है।


मेकर्स ने जताई 'रॉकी और रानी...' की कमाई पर खुशी

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ऐसे वक्त में बॉक्स ऑफिस पर जलवा काट रही है, जब हॉलीवुड से आई 'ओपेनहाइमर' के हर ओर चर्चे हैं। 'ओपेनहाइमर' की आंधी के बीच 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई ने निर्माताओं की उम्मीद को पार कर दिया है। अब कलेक्शन पर करण जौहर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने 'रॉकी और रानी...' को प्यार देने के लिए लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया है।

100 करोड़ के पार पहुंची 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

28 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर करण ने खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "रॉकी, रानी और हमारी कहानी के लिए दुनिया भर से अपना प्यार देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।"



वहीं, धर्मा प्रोडक्शन्स की तरफ से लिखा गया ''हर तरफ से सिर्फ प्रेम क्योंकि इनकी प्रेम कहानी हो रही है दुनियाभर में फेमस। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़। सच में लव है, तो सब है।''

सिलेब्स ने भी की तारीफ

बता दें कि रणवीर सिंह-आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की तारीफ कई सिलेब्रिटीज तक कर चुके हैं। भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, अथिया शेट्टी जैसे कलाकारों ने फिल्म की तारीफ की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages