लोकसभा में आज दिल्ली अध्यादेश पर होगी चर्चा, भाजपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Thursday, August 3, 2023

लोकसभा में आज दिल्ली अध्यादेश पर होगी चर्चा, भाजपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

 लोकसभा में आज दिल्ली अध्यादेश पर होगी चर्चा, भाजपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप



Parliament Monsoon Session 2023 Live: लोकसभा में आज दिल्ली अध्यादेश पर होगी चर्चा, भाजपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

HIGHLIGHTSदिल्ली अध्यादेश पर आज लोकसभा में चर्चा होगी।
भाजपा ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया।
मणिपुर मुद्दे पर आज भी संसद में हंगामे के आसार।
 दिल्ली सेवा अधिकार से संबंधित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक-2023 पर आज लोकसभा में चर्चा होगी। इसके संबंध में भाजपा ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है।
नई दिल्ली, एजेंसी। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है। विपक्षी दल जहां सदन में पीएम मोदी के बयान की मांग पर अड़े हैं तो वहीं सरकार चर्चा की बात कह रही है। हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ रहा है।

इस बीच बीते दिन सरकार ने लोकसभा में दिल्ली सेवा अधिकार से संबंधित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक-2023 पेश किया। विधेयक पर आज सदन में चर्चा होगी, जिसके लिए भाजपा ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है।

LAST MODIFIED ON: 3 AUGUST 2023

संसद के बाहर ज्ञानवापी मामले पर बोले फारूक अब्दुल्ला

संसद के बाहर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के ज्ञानवापी मामले पर आए फैसले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर हो या मस्जिद, वह सबका एक ही है। आप उसे मंदिर में देखें या मस्जिद में, कुछ फर्क नहीं है। हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के सर्वेक्षण करने की अनुमति दी ही।

भाजपा विपक्ष को बांटना चाहती हैः अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जानबूझ कर पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा न कराकर, दिल्ली सेवा विधेयक बीच में लाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष को बांटना चाहती है, लेकिन हमने अपना रुख बना लिया है।

केसी वेणुगोपाल ने मणिपुर और नूंह हिंसा पर भाजपा पर साधा निशाना


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली सेवा विधेयक, मणिपुर की स्थिति और हरियाणा हिंसा पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कल भाजपा ने लोकसभा में केवल हंगामा किया। वे लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं और संसद का मजाक उड़ा रहे हैं।
3 August 2023 - 10:32:42 AM
Parliament Monsoon Session 2023 Live सीपीआई नेता बिनॉय विश्वम ने भाजपा पर हमला बोला


सीपीआई नेता बिनॉय विश्वम ने कहा कि दिल्ली (सेवा) विधेयक भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ एक विधेयक है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक दिखाता है कि भाजपा संविधान की कितनी परवाह करती है। हम इस विधेयक का पुरजोर विरोध करेंगे।
3 August 2023 - 10:18:08 AM
Lok Sabha Live: डीएमके सांसद टीआर बालू बोले- हम निश्चित रूप से दिल्ली विधेयक का विरोध करेंगे


दिल्ली सेवा विधेयक पर डीएमके सांसद टीआर बालू ने कहा कि हम निश्चित रूप से दिल्ली विधेयक का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का विरोध किया जाना चाहिए।

Monsoon Session 2023 Live सुशील कुमार गुप्ता ने नूंह हिंसा पर राज्यसभा में नोटिस दिया


आप सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने हरियाणा के नूंह में हिंसा का मुद्दा उठाने के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया। लोकसभा सांसद नामा नागेश्वर राव ने तेलंगाना और देश में बाढ़ के प्रभाव के मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

सांसद संजय सिंह का भाजपा पर हमला


AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली अध्यादेश बिल भारत के संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि चूंकि भाजपा पिछले 25 सालों से दिल्ली में चुनाव हार रही है, इसलिए वे दिल्ली सरकार के अधिकार छीन रहे हैं।

मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

मनोज झा और आप सांसद राघव चड्ढा ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया


राजद सांसद मनोज झा और आप सांसद राघव चड्ढा ने सदन में मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

ये विधेयक भी आज होंगे पेश
आज राज्यसभा में उठाए जाने वाले विधायी कार्यों में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2023, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023 और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक 2023 पेश करना शामिल है।

आज इंटर-सर्विसेज ऑर्गेनाइजेशन बिल होगा पेश


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लोकसभा में इंटर-सर्विसेज ऑर्गेनाइजेशन (कमांड, कंट्रोल एंड डिसिप्लिन) बिल, 2023 पेश करेंगे।


 डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल होगा पेश
केंद्र सरकार आज संसद में पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल, 2019 पेश करेगी। केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले दिनों ही इसे मंजूरी दी है। बिल को विचार के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया था। विचार-विमर्श के बाद संयुक्त समिति ने अपनी रिपोर्ट स्पीकर को सौंप दी थी।

 संसद की कार्यवाही को लेकर इंडिया गठबंधन के नेता तैयार करेंगे रणनीति


संसद की कार्यवाही को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए इंडिया गठबंधन के दलों के नेता आज राज्यसभा में विपक्ष के नेता के कार्यालय में सुबह 10 बजे बैठक करेंगे।
दिल्ली अध्यादेश पर आज चर्चा, भाजपा ने व्हिप जारी किया


लोकसभा में आज दिल्ली अध्यादेश पर चर्चा होगी। विधेयक पर चर्चा से पहले भाजपा ने आज के लिए अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages