Rohit Bal के यूं चले जाने से सदमे में बॉलीवुड, सोनम कपूर-अनन्या पांडे ने खूबसूरत पल याद कर दी श्रद्धांजलि - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Saturday, November 2, 2024

demo-image

Rohit Bal के यूं चले जाने से सदमे में बॉलीवुड, सोनम कपूर-अनन्या पांडे ने खूबसूरत पल याद कर दी श्रद्धांजलि

 Rohit Bal के यूं चले जाने से सदमे में बॉलीवुड, सोनम कपूर-अनन्या पांडे ने खूबसूरत पल याद कर दी श्रद्धांजलि


जाने माने फैशन डिजाइनर रोहित बल का दीवाली वाले दिन निधन हो गया। 63 साल की उम्र फैशन की दुनिया के इस दिग्गज ने अंतिम सांस ली। वो लंबे वक्त से दिल की समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने हाल ही में अक्टूबर के महीने में रैंप पर कमबैक किया था। वहीं बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।


02_11_2024-rohit_1_23824947रोहित बल के निधन पर सदमे में बॉलीवुड

फैशन डिजाइनर थे रोहित बल
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का 1 नवंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 63 साल के थे और काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बल को भारत के पहले कुछ फैशन डिजाइनरों में से एक माना जाता है जिन्होंने देश में फैशन डिजाइनिंग को एक व्यावहारिक और ग्लैमरस पेशे के तौर पर लोकप्रिय बनाया।


पहले भी खराब हुई थी तबीयत
रोहित को आखिरी बार रैंप पर अक्टूबर 2024 में लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में देखा गया था। यहां अनन्या पांडे ने उनके लिए रैंप वॉक किया था। स्वास्थ्य खराब होने के लगभग एक साल बाद बाल वो रनवे पर लौटे थे। यहां उन्होंने अपना कलेक्शन "कायनात: ए ब्लूम इन द यूनिवर्स" प्रिजेंट किया था। बाल की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी। साल 2023 में दिल की बीमारी के कारण उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ हफ्ते बाद, बाल ने एक पोस्ट लिखकर सभी को उनके जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया था।


प्रियंका चोपड़ा ने जताया दुखउनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई हस्तियों को झटका लगा, उन्होंने उन्हें अपनी पोस्ट के जरिए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पिछले शो से बाल की एक तस्वीर साझा की जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, "बहुत जल्दी चले गए आप। रेस्ट इन पीस।"


Screenshot%202024-11-02%20102515
अनन्या पांडे ने शेयर की रोहित बाल की फोटो

अनन्या पांडे ने रोहित बल के आखिरी शो का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। रोहित बल वीडियो में स्टेज पर खुशी ने झूमते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस शो में अनन्या उनके लिए शो स्टॉपर थीं।

WhatsApp%20Image%202024-11-02%20at%209_19_53%20AM


सोनम कपूर ने खुद को बताया फैन

अभिनेत्री सोनम कपूर ने रोहित बल की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा,'डियर गुड्डा, जब मैं आपकी बनाई कमाल की ड्रेस में दिवाली मनाने जा रही थी, तो मुझे आपके निधन की खबर मिली। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे आपको जानने का मौका मिला। आपके बनाए कपड़े पहने और कई बार आपके शोज के लिए रैंप पर चली। उम्मीद करती हूं कि आपको अब शांति मिली होगी। हमेशा आपकी सबसे बड़ी फैन रहूंगी।'

WhatsApp%20Image%202024-11-02%20at%209_27_19%20AM

करीना कपूर खान ने रोहित बल की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कर उस पर हार्ट इमोजी बनाए। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने भी रोहित बाल की मौत को दुखद और चौंकाने वाला बताया।

Rohit%20(2)

बता दें कि करीना कपूर ने भी उनके लिए कई बार रैंप वॉक किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages