14 साल की उम्र में बच्ची की शादी, ससुराल जाने से मना किया तो पति जबरन उठाकर ले गया; अब ये एक्शन हुआ - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Friday, March 7, 2025

14 साल की उम्र में बच्ची की शादी, ससुराल जाने से मना किया तो पति जबरन उठाकर ले गया; अब ये एक्शन हुआ

 14 साल की उम्र में बच्ची की शादी, ससुराल जाने से मना किया तो पति जबरन उठाकर ले गया; अब ये एक्शन हुआ


कर्नाटक में एक 14 वर्षीय किशोरी की शादी 29 साल के व्यक्ति के साथ करने का मामला सामने आया है। ससुराल वाले किशोरी को जबरन ले जाने लगे। मगर किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद जबरन बाल विवाह का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

किशोरी को उठाकर ले जाता पति। ( फोटो- वीडियो ग्रैब )

कर्नाटक में बाल विवाह का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में शख्स एक नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर ले जा रहा है। वीडियो में एक अन्य व्यक्ति और दो महिलाएं दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


3 मार्च को परिवार ने की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में रो रही किशोरी 14 वर्ष की है। उसने कक्षा सात तक पढ़ाई की है। 3 मार्च को उसके परिवार ने 29 वर्षीय मदेश नाम के शख्स के साथ बाल विवाह कर दिया। हालांकि किशोरी ने शादी से मना किया था, लेकिन परिवार में उसकी बात किसी ने नहीं सुनी।

ससुराल से अपने गांव लौटने के बाद किशोरी ने दोबारा अपनी शादी पर असंतोष व्यक्त किया। उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। मगर परिवार ने दोबारा उसकी बात नहीं सुनी।




किशोरी ने जाने से किया मना तो जबरन उठायाजानकारी के मुताबिक मदेश और उसका बड़ा भाई मल्लेश किशोरी को विदा करने पहुंचे थे। मगर किशोरी ने विरोध किया तो जबरन उठाकर ले जाने लगे। तभी वहां मौजूद अन्य लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 14 वर्षीय किशोरी तमिलनाडु के थोट्टामंजू पर्वतीय इलाके में स्थित एक गांव की रहने वाली है।




दादी की शिकायत पर मामला दर्जकिशोरी की दादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है डेनकानीकोट्टई में महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किशोरी अब अपनी दादी के पास रह रही है। पुलिस ने किशोरी के माता-पिता, मल्लेश और उसकी पत्नी व मदेश को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि देश में 18 साल से कम उम्र में विवाह निषेध है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages