Ashwani Kumar ने ड्रीम डेब्‍यू के बाद अपने गांववालों के लिए दिया स्‍पेशल मैसेज, हर किसी का चेहरा खिल उठेगा! - KRANTIKARI SAMVAD

Breaking

Post Top Ad

Tuesday, April 1, 2025

Ashwani Kumar ने ड्रीम डेब्‍यू के बाद अपने गांववालों के लिए दिया स्‍पेशल मैसेज, हर किसी का चेहरा खिल उठेगा!

 Ashwani Kumar ने ड्रीम डेब्‍यू के बाद अपने गांववालों के लिए दिया स्‍पेशल मैसेज, हर किसी का चेहरा खिल उठेगा!


MI Vs KKR IPL Match मोहाली के अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar IPL Debut) ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में पहली गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। वह मुंबई के लिए डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते मुंबई ने सीजन की पहली जीत दर्ज की।


Ashwani Kumar बने प्लेयर ऑफ द मैच विनर , IPL Debut में कर दिया कमाल

HIGHLIGHTSAshwani Kumar ने अपने IPL Debut मैच में गेंद से मचाया कोहराम
Ashwani Kumar ने शानदार प्रदर्शन के बाद अपने गांव वालों के लिए दिया स्‍पेशल मैसेज
अश्विनी कुमार ने अपने ड्रीम डेब्यू में चटकाए 4 विकेट

Ashwani Kumar Statement: अश्विनी कुमार ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए अश्विनी ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में गेंद से 4 विकेट लेकर कोहराम मचाया।


उनके धांसू प्रदर्शन के दम पर मुंबई ने केकेआर को 8 विकेट से रौंदकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कमाल की रही। मैच में 4 विकेट लेने के बाद अश्विनी को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने इस दौरान क्या कहा आइए जानते हैं।


Ashwani Kumar बने प्लेयर ऑफ द मैच विनर , IPL Debut में कर दिया कमालदरअसल, अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar IPL Debut) ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में पहली गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। वह मुंबई के लिए डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। मुंबई के लिए अश्विनी से पहले डेब्यू मैच की पहली गेंद पर अली मुर्तजा, अल्जारी जोसेफ और डेवाल्ड ब्रेविस ने विकेट लिए हैं।


मैच में अश्विनी ने रहाणे के अलावा रिंकू सिंह, मनीष पांजे और आंद्रे रसेल को अपना शिकार बनाया। अश्विनी के शानदार प्रदर्शन के दम पर केकेआर की टीम महज 116 रन पर ऑलआउट हो गई थी।


इसके जवाब में मुंबई की टीम ने 12.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए और मुंबई की टीम ने मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद अश्विनी को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने इस दौरान कहा,


"यह अवसर मिलना और मैन ऑफ द मैच मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मेरा मूल स्थान मोहाली जिले में है। बहुत मेहनत की है और भगवान की कृपा से मैं यहां हूं। मुझे पूरा भरोसा था लेकिन फिर भी खेल से पहले हमेशा घबराहट रहती है। मुझे जो भी अवसर मिलेंगे, मैं अपने देश में लोगों को गौरवान्वित महसूस कराऊंगा।"
अश्विनी कुमार को ऑक्शन में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा गया थाबता दें कि अश्विनी का जन्म मोहाली के पास झांझेरी गांव में हुआ। उन्हें आईपीएल 2025 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस यानी 30 लाख रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन में वह पंजाब किंग्स के साथ थे लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages