फिर साथ नजर आएंगे आरोही और राहुल जयकर, जानिए क्या है Mohit Suri का प्लान
डायरेक्टर मोहित सूरी साल 2013 में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म लेकर आए थे नाम था आशिकी 2। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब निर्देशक इस जोड़ी के साथ एक और प्रोजेक्ट प्लान कर रहे हैं। फैंस इस न्यूज के बाद से बेहद उत्साहित हैं।

आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। आशिकी 2 (Aashiqui 2) और ओके जानू जैसी फिल्मों में काम करने के बाद ये जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई और वो बार-बार इन्हें स्क्रीन पर साथ देखने के लिए तरसते रहते हैं। अब हाल ही में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय के फैंस के लिए अच्छी खबर है।
क्या हो सकती है फिल्म की कहानी?
क्या हो सकती है फिल्म की कहानी?
रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य और श्रद्धा एक बार फिर किसी और प्रोजेक्ट के लिए साथ काम करेंगे, लेकिन ये क्या होगा और कब आएगा इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पिंकविला के अनुसार, "फिल्म निर्माता मोहित सूरी ने श्रद्धा और आदित्य दोनों को फिल्म के लिए अप्रोच किया है। ऐसा माना जा रहा है कि ये एक लव स्टोरी होगी। पोर्टल ने लिखा,"मोहित ने दोनों के साथ मूल विचार पर चर्चा की है और अब स्क्रिप्ट को आगे बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह अभी शुरुआती चरण में है और इस साल के अंत तक और भी स्पष्टता मिल जाएगी।"
महेश भट्ट की 1990 की फिल्म आशिकी की सीक्वल,आशिकी 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही थी। इस फिल्म ने आदित्य और श्रद्धा के करियर को उड़ान दी। यह जोड़ी चार साल बाद शाद अली की ओके जानू के लिए फिर से साथ आई, जो मणिरत्नम की तमिल रोमांस ओ कधल कनमनी (2015) की आधिकारिक रीमेक थी, जिसमें दुलकर सलमान और निथ्या मेनन ने अभिनय किया था।
जल्द आएगी स्त्री 3?वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार स्त्री 2 में देखा गया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब इसका तीसरा पार्ट भी आने वाला है। स्त्री 3 के बारे में बात करते हुए श्रद्धा ने एक इवेंट में कहा,"जब अमर सर ने मुझे बताया कि उनके पास स्त्री 3 के लिए एक कहानी है, तो मैं बहुत उत्साहित हो गई क्योंकि मुझे पता था कि यह कुछ अद्भुत होने वाला है। मैं यह सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि यह किस बारे में है।"
वहीं बात करें आदित्य की तो वो आने वाले समय में सारा अली खान के साथ मेट्रो इन डिनो में नजर आएंगे। उन्हें आखिरी बार सीरीज द नाइट मैनेजर पार्ट 2 में देखा गया था।
No comments:
Post a Comment